फरीदाबाद, मार्च 15 -- फरीदाबाद। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और ड्यूटी के दौरान बढ़ते तनाव को कम करने के उद्देश्य से सेक्टर-20बी, मथुरा रोड स्थित विजन इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड स्टडीज में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय "ध्यान: तनाव-मुक्त मन और प्रभावी ड्यूटी" रखा गया था। यह कार्यशाला डीसीपी ट्रैफिक जयवीर सिंह के निर्देश पर आयोजित की गई। इस दौरान प्रशिक्षकों ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को ध्यान की सरल और प्रभावी तकनीकों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नियमित ध्यान करने से मानसिक तनाव कम होता है और एकाग्रता बढ़ती है। व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी शांत व संतुलित रहकर बेहतर निर्णय ले सकता है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों को ध्यान का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, जिससे उन्हें मानसिक शांति...