नई दिल्ली, जून 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में अनधिकृत पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त रूप से साप्ताहिक अभियान चलाया। इसमें 144 स्थानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 1264 रेहड़ी-पटरी हटाई गईं, 1015 अतिक्रमण हटाए गए और 3123 वाहन जब्त व टो किए गए। जबकि 55 हजार से अधिक चालान काटे गए। अभियान में अस्थायी कियोस्क, अवैध विस्तार, अनधिकृत व्यावसायिक ढांचे और बाधक संरचनाएं हटाई गईं।

अभियान का विवरण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान नामित पार्किंग के उपयोग पर जोर दिया गया। उन इलाकों में अनुचित पार्किंग पर कार्रवाई की गई, जहां पहले से पार्किंग सुविधा उपलब्ध है। फिर भी वहां लोग सड़क पर वाहन खड़ा करके यातायात व्यवस्था को प्रभावित करते हैं। ऐसे में पहले चरण में स्पार्क मॉल...