ट्रैफिक पुलिस अफसरों के सामने लगा जाम, एंबुलेंस फंसीं
कानपुर, मई 13 -- कानपुर। हैलट अस्पताल के आसपास लगने वाले जाम की स्थिति का जायजा लेने बुधवार की सुबह पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के सामने ही आधा किमी तक जाम लग गया। इस जाम में पांच एंबुलेंस भी फंस गईं। जाम में एक ऑटो रिक्शा भी खराब हो गया, जिसे पुलिस कर्मियों ने धक्का देकर किनारे कराया। जाम की वजह बने अतिक्रमण से नाराज पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर हैलट अस्पताल से एक किमी के दायरे में अभियान चलाया गया और चालान हुए। एडीसीपी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. विपिन ताडा की मौजूदगी में सुबह करीब 11 बजे सुगम यातायात योजना के जाम का जायजा लेने पहुंचे थे। सुबह करीब 11 बजे एडीसीपी ट्रैफिक कपिल देव सिंह ने जाम देखा तो नाराज हुए और हैलट अस्पताल के दोनों तरफ एक-एक किमी के दायरे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क किनारे अवैध रूप से काबिज दुकानों, ठेलों और नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.