रुद्रपुर, नवम्बर 10 -- रुद्रपुर। रविवार रात ट्रैफिक पुलिस में तैनात विनोद डंडरियाल का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय विनोद डंडरियाल मूल रूप से कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे। वर्ष 2006 में वे पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे और वर्तमान में रुद्रपुर में ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे। वह रुद्रपुर की शांति विहार कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। रविवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। हल्द्वानी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। उनके पिता गुणानंद डंडरियाल पीएसी से सेवानिवृत्त हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.