नई दिल्ली, फरवरी 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन वसूली करने वाले गिरोह की महिला सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता महिला है। यह गिरोह फर्जी वीडियो का इस्तेमाल करके ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से जबरन वसूली करता था। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से इस तरह से फर्जीवाड़ा करने वाले एक अन्य गिरोह को भी पुलिस ने पिछले दिनों पकड़ा था। अब इस दूसरे गिरोह के जालसाजों को भी पुलिस ने शिकायत के आधार पर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के समलखा निवासी महिला सरगना, सचिन और दिल्ली सुल्तानपुरी निवासी आमिर चौधरी उर्फ सिकंदर शामिल हैं। आरोपी सचिन वीडियो एडिटिंग करता था, जबकि आरोपी आमिर उर्फ सिकंदर जबरन वसूली के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.