नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। कड़कड़डूमा कोर्ट ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में दोषी दीपक कुमार को दो साल की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कुमार रजत की अदालत ने पाया कि आरोपी ने रेड लाइट जंप करने के बाद पुलिसकर्मी के रुकने के इशारे को नजरअंदाज किया और अपनी मोटरसाइकिल से सीधे उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में पुलिसकर्मी नारायण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी चालान मशीन भी टूट गई। अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह घटना 17 मार्च 2019 की है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी नारायण सिंह ड्यूटी पर तैनात थे और वाहनों के चालान काट रहे थे। उसी दौरान आरोपी ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा और रोकने के बावजूद तेज रफ्तार में पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। अदालत ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.