नई दिल्ली, मार्च 22 -- दिल्ली के जनकपुरी में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार की बोनट पर घसीटने का मामला सामने आया है। इस घटना में पुलिसकर्मी को चोट भी आई है। घटना लाल साईं मार्ग के पास 21 मार्च की बताई जा रही है। घटना करीब 5 बजकर 52 मिनट की है। चेकिंग के दौरान एक कार को रुकने का इशारा किया था लेकिन उसने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की और इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एक कॉन्सटेबल को टक्कर लग गई। पुलिस नशे में गाड़ी चलाने वालों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ये घटना हुई। जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस के एसआई गुरदीप सिंह और कांस्टेबल मोहन पाल नशे में गाड़ी चलाने वालों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक संदिग्ध सैंट्रो कार को रुकने का इशारा किया। कार ड्राइवर ने रुकने के बजाय मौके से भागने की कोशिश की। इस कोशिश में उसने अपनी कार को रोकने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.