फरीदाबाद, मार्च 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा सरकार ने पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और जेल वॉर्डन को बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस करने की योजना को मंजूरी दी है। इसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है। सरकार करीब पांच हजार बॉडी वॉर्न कैमरे खरीदेगी, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से विभिन्न जिलों में वितरित किया जाएगा। इसी तरह जेलों में तैनात वॉर्डनों के लिए भी बॉडी वॉर्न कैमरा अनिवार्य किया जाएगा। जेल परिसरों में गतिविधियों की निगरानी मजबूत होने से सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता या दुर्व्यवहार की शिकायतों की निष्पक्ष जांच संभव हो सकेगी। बजट में जेलों को हाई-टेक उपकरणों से लैस करने की भी घोषणा की गई है। इससे जेल में बंदियों द्वारा किए जाने वाले फोन पर रोक लगेग...