ट्रैफिक न रुकने से पुलिया निर्माण में हो रही देरी, लोग परेशान
मैनपुरी, जून 14 -- मैनपुरी। कृष्णा टाकीज रोड स्थित कूड़ा घर के समीप बन रही पुलिया बवाल-ए-जान बन गई है। पुलिया निर्माण के चलते पूरा आवागमन शहर के सबसे व्यस्तम मार्ग बजाजा बाजार से होकर गुजर रहा है। वहीं वाहनों के आवागमन से पुलिया निर्माण में देरी हो रही है। नगरवासियों ने जिला प्रशासन से वहां से गुजरने वाले वाहनों पर रोक व जल्द पुलिया निर्माण की मांग की। पुलिया का निर्माण करा रहे ठेकेदार का कहना है कि वाहनों के आवागमन से कार्य कर रहे मजदूरों को परेशानी हो रही है। ट्रैफिक रोकने के लिए कई बार यातायात प्रभारी को लिखित में पत्र भेजा गया लेकिन ट्रैफिक नहीं रोका गया, जिससे पुलिया निर्माण में विलंब हो रहा है। इधर 17 या 18 जून से मुस्लिस समाज का मोहर्रम का त्योहार शुरू हो जाएगा। छोटे अलम व ताजिए इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। अगर जल्द पुलिया का निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.