सीतामढ़ी, मार्च 10 -- सीतामढ़ी। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और नियमों की अनदेखी करने वालों पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया। सोमवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर चलाए गए इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। जांच के दौरान करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) प्रशांत कुमार ने किया। जांच के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, इंश्योरेंस, फिटनेस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की बारीकी से जांच की गई। बिना हेलमेट बाइक चलाने, वाहन के आवश्यक कागजात नहीं रखने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के खिलाफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.