लोहरदगा, जनवरी 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत विभिन्न सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में खेल के माध्यम से परिवहन विभाग की ओर से संचालन किया गया। सेन्हा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुर्की पंचायत के डांडू खेल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजन कर लोगो को जागरूक किया गया। बालक और बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। जिसमें विजेता उप विजेता और सान्तवना पुरस्कार विभाग की ओर से प्रदान किया गया। सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई,ताकि पूरे महीने चलने वाले जागरूकता अभियान को सफल बनाया जा सके। फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान रोड सेफ्टी इंजीनियर कृष्ण कुमार गुप्ता एवं अन्य विभागीय कर्मी के साथ खिलाड़ी सहित ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.