हरदोई, नवम्बर 27 -- हरदोई। यातायात माह में गुरुवार को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 646 वाहनों का चालान किया गया। इन पर नौ लाख 27 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि यातायात माह को लेकर 143 वाहनों में रिफ्लेक्टर फाग लाइट लगाई गई। 12 कार्यशाला का आयोजन किया गया। इनमें लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 414 बिना हेलमेट, 30 बिना सीट बेल्ट, 619 नो पार्किंग 36 तीन सवारी, 47 ड्राइविंग लाइसेंस, 46 विधि नियमों का उल्लंघन, 18 गलत नंबर प्लेट होने व 35 वाहनों का अन्य कमी होने पर चालान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.