लोहरदगा, अप्रैल 17 -- लोहरदगा, संवाददाता।जिला परिवहन अधिकारी जया शंखी मुर्मू के निर्देश पर शुक्रवार को बीएस कालेज पिकेट के पास लोहरदगा-बेड़ो 143एजी मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। लगभग 200 वाहनों की जांच में 40 वाहनों के कागजातों के अभाव और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन के आरोप में कुल एक लाख 59 हज़ार 500 रुपए का जुर्माना ऑनलाइन इपोस मशीन के द्वारा चालान निर्गत करते हुए लिया गया। सभी दो पहिया वाहनों के वाहन और चार पहिया वाहनों के वाहन मालिकों-चालकों को सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने को सचेत किया गया। मोटर वाहन अधिनियम की सभी धाराओं का अनुपालन कराने के उद्देश्य से वाहन जांच के तहत दो पहिया वाहनों के वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट,नंबर प्लेट, ओवर स्पीडिंग,ट्रिपल राइडिंग,...