लातेहार, फरवरी 6 -- बेतला प्रतिनिधि । ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं होगी।पकड़े जाने पर दोषी चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा।ये बातें बरवाडीह के थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने कही।वहीं प्रभारी कुमार ने चालकों से घर से निकलने के पूर्व संबंधित वाहन के जरूरी के कागजातों को साथ लेने तथा बाईक चालकों से हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन सवारों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की है।एक जवाब में उन्होंने आए दिन विभिन्न सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं का मुख्य कारण प्रथम दृष्टया में चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...