नवादा, फरवरी 23 -- हिसुआ, निज संवाददाता। रविवार को थानाध्यक्ष मृत्युंजय की अध्यक्षता में थाना परिसर में एक बैठक हुई। जिसमें शहर में सुचारु ट्रैफिक व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर चर्चा की गई। लोगों ने विभिन्न चौक-चौराहे पर लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे को लेकर प्रशंसा व्यक्त की। कहा कि प्रशासन के इस प्रयास से शहर में अपराधिक घटनाओं में कमी आएगी। लोगों नें कैमरे की संख्या बढ़ाने के साथ ही कई अन्य जगहों पर भी सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की। लोगों नें बताया कि शहर में अपराधी मुख्य मार्ग से नहीं होकर ग्रामीण इलाके से दाखिल होते हैं। जिससे वे आसानी से बच निकलते हैं। इसलिए ग्रामीण इलाके की ओर से बाजार आनेवाले सड़कों पर भी कैमरा लगाने पर जोर दिया। लोगों ने मुख्य बाजार के आलावा गुफा मोड़, तिलैया जंक्शन, इंटर विद्यालय, माहुरी मंडल, मछली मंडी सहित कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.