मऊ, अप्रैल 12 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर शनिवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 441 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को हिदायत दिया गया कि यातायात नियमों का सख्ती के साथ पालन करें। साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...