मऊ, अप्रैल 7 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 133 वाहनों का चालान किया गया। एसपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस टीम ने 26, सरायलखन्सी पुलिस टीम ने 22, दक्षिण टोला पुलिस ने 9, थाना घोसी पुलिस टीम ने 24, थाना दोहरीघाट पुलिस टीम ने 5, थाना कोपागंज पुलिस टीम ने 13, थाना मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस टीम ने 9, थाना रानीपुर पुलिस टीम ने चार, थाना चिरैयाकोट पुलिस टीम ने सात, थाना मधुबन पुलिस टीम ने 8, थाना हलधरपुर टीम ने दो और रामपुर थाने की पुलिस टीम ने चार वाहनों का चालान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...