मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक थाना गन्नीपुर में शिफ्ट हो गया है। पहले यह थाना पुराना नगर थाना भवन में संचालित हो रहा था। अब ट्रैफिक से जुड़े सभी कार्य और इसकी मॉनिटरिंग गन्नीपुर स्थित नए थाना भवन से होगी। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि पुराना नगर थाना भवन में जगह की कमी और बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। गन्नीपुर में थाना शिफ्ट होने से यातायात पुलिस को काम करने में आसानी होगी और आम लोगों को भी ट्रैफिक संबंधी कार्यों के लिए यहां पहुंचना आसान होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...