ट्रैफिक डीएसपी ने पुराने रोपवे पुल का किया निरीक्षण
धनबाद, मई 29 -- रांगाटांड़ चौक धनबाद के पास लोहे का टावर गिरने की घटना के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। गुरुवार को ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव और केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने धनबाद-केंदुआ मुख्य मार्ग स्थित कुर्मीडीह व गोधर दुर्गा मंदिर के पास पुराने रोपवे पुल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पुल की जर्जर स्थिति और सुरक्षा पहलुओं का जायजा लिया। ब्रिटिश काल में बना यह पुल पहले बालू परिवहन के लिए उपयोग होता था, जबकि वर्तमान में बीसीसीएल कुसुंडा क्षेत्र द्वारा बिजली आपूर्ति के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर बीसीसीएल ने पुराने पुल को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मौके पर डीएसपी रोहित कुमार साव ने बताया कि यह निरीक्षण सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से किया जा रहा है तथा पुल की स्थिति और उससे जुड़े संभावि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.