मथुरा, दिसम्बर 1 -- मथुरा। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रतिनिधियों ने शहर में बढ़ते जाम को लेकर एसएसपी श्लोक कुमार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जाम के कारण व्यापारी एवं आम जनता बुरी तरह प्रभावित है। व्यापारियों की शिकायत पर एसएसपी हालातों को देखने पहुंचे। नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल एवं महामंत्री शशिभानु गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों की मांग पर एसएसपी स्वयं पुलिस बल के साथ गोवर्धन चौराहा एवं मंडी चौराहे पहुंचे। उन्होंने व्यापारी नेताओं के साथ पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रास्ते में मौजूद अतिक्रमणकारियों को एसएसपी ने सख्त हिदायत दी। उन्होंने जल्द ही संबंधित विभाग एवं व्यापार मंडल के साथ पूरे नगर के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाने का निर्णय लिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.