अमरोहा, मार्च 24 -- अमरोहा। युवा भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को अतरासी रोड पर आकाश चौधरी के आवास पर हुई। युवा नेता आकाश चौधरी ने कहा अमरोहा शहर में ट्रैफिक जाम एक गंभीर समस्या है। समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ट्रैफिक जाम से लोग खासे परेशान हैं। सड़कों पर अतिक्रमण की वजह से हालात खराब हो रहे हैं। सड़कों पर अवैध अतिक्रमण व ई-रिक्शा का जमावड़ा जाम का कारण बन रहा है। बिजनौर रोड पर हालात बद से बदतर हैं। उन्होंने डीएम स्तर पर मांग की कि शहर में समय विपरीत एंट्री कर रहे ओवरलोड ट्रक, डीसीएम एवं अन्य वाहनों की एंट्री बंद की जाए। अतिक्रमण बंद हो व अनुमति प्राप्त ई-रिक्शा ही चलाए जाएं। इस दौरान मनदीप नौरंगी, अरुण देहरा, रोहित कुमार, कुशल चौधरी, राहुल चौधरी, अंकित चौधरी, रोबिन चौधरी, शगुन चौधरी, रंजीत सिंह, राहुल चौधरी, अमन कुमार, वैभव ...