रांची, अप्रैल 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। भीषण गर्मी को देखते हुए झारखंड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (जेसीपीडीए) ने शनिवार को ट्रैफिक एसपी कार्यालय में जवानों के बीच ग्लुकोन-डी का वितरण किया। ट्रैफिक एसपी राकेश कुमार ने इस पहल की सराहना की। इस दौरान एसोसिएशन ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु तीन पहिया मालवाहकों को नो-एंट्री के दौरान भी प्रवेश की अनुमति देने का आग्रह किया। एसपी ने इस मांग पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया और यातायात व्यवस्था में सहयोग पर चर्चा की। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अखौरी, सचिव रौनक पोद्दार, कोषाध्यक्ष अरविन्द पोद्दार, पंकज तिवारी, ट्रैफिक डीएसपी शिव कुमार प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...