हल्द्वानी, जुलाई 21 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुमाऊं की पुलिस जमकर चालान की रकम वसूल रही है। इससे पुलिस का कोष भी बढ़ रहा है। आंकड़ों के मुताबिक कुमाऊं की पुलिस रोजाना चालान से 2.7 लाख रुपये से अधिक कमाती है। बीते एक साल में 10.21 करोड़ से अधिक का पुलिस ने जुर्माना वसूला।

यातायात उल्लंघन की कार्रवाई कुमाऊं रेंज पुलिस की यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई के आरटीआई में मिले आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। रेंज पुलिस कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीते एक वर्ष में कुमाऊं के छह जनपदों में कुल 315484 वाहनों का यातायात उल्लंघन में चालान किया गया। जिनसे 10 करोड़ 21 लाख 55 हजार 450 रुपये जुर्माना वसूला गया। सबसे अधिक कार्रवाई नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जनपद में हुई, जहां करीब सात करोड़ रुपये के च...