मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मेयर निर्मला देवी ने ट्रैफिक चालान समाधान शिविर आयोजित करने का अनुरोध करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि कई बार तकनीकी त्रुटि, जानकारी के अभाव या अन्य कारणों से लोग ई-चालान का निष्पादन नहीं कर पाते हैं। शिविर के जरिये त्वरित भुगतान, विवाद निपटारा के साथ लोगों को जागरूक किया जा सकेगा। साथ ही मेयर ने पुराने चालान पर जुर्माना में छूट देने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.