नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- यातायात नियमों की अनदेखी के लिए चालान की रकम जमा नहीं करने पर आने वाले समय में न सिर्फ आपके घर की बिजली कट सकती है बल्कि गाड़ी भी जब्त हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ट्रैफिक चालान को लोगों के बिजली बिल से जोड़ने का सुझाव दिया ताकि जुर्माने की रकम वसूली की जा सके। न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति के.वी. विश्वनाथन की पीठ ने चालान की रकम जमा नहीं करने वाले वाहनों को भी जब्त करने के लिए समुचित कदम उठाने का भी सुझाव दिया है। पीठ ने कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि देशभर में यातायात नियमों की अनदेखी के लिए ई-चालान बकाया करीब 20 हजार करोड़ रुपये है और लोग इसे जमा नहीं करा रहे हैं।

चालान के भुगतान में कमी पीठ ने यह सुझाव तब दिया, जब बताया गया कि बड़ी संख्या में ट...