ट्रैफिक चालान के 7618 मामले निष्पादित, 51.20 लाख वसूला गया जुर्माना
मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान में राहत के लिए सिकंदपुर स्टेडियम परिसर में बनाए गए चार बेंचों में शनिवार की रात दस बजे तक 7618 मामले का निष्पादन किया गया। इसमें वाहन मालिकों से 51 लाख 20 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया है।जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ट्रैफिक चालान जमा कराए जाने की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है। इसके पूरी होने के बाद ही अंतिम आकड़ा जारी होगा। प्राधिकार की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 14393 मामले निष्पादित किए गए। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 2017 वादों का हुआ निष्पादन, 3 करोड़ का समझौता इसमें 12 करोड़ 91 लाख 27 हजार 71 रुपये समझौता राशि तय की गई। इसमें 20 वर्ष पुराने 14 और दस वर्ष पुराने 96 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.