जमशेदपुर, दिसम्बर 13 -- टाटानगर के रेलकर्मियों का दशकों पुराना रेलवे संस्थान स्टेशन पुनर्विकास योजना से टूटेगा। इससे नया रेलवे संस्थान (सामुदायिक भवन व लाइब्रेरी) बनाने की तैयारी शुरू हो गई है, ताकि रेलकर्मी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य तरह के समारोह का आयोजन कर सकें। अभी बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी में भिखारी मैदान के पास रेलवे संस्थान के लिए जगह चिह्नित हुई है। दरअसल, चक्रधरपुर मंडल की स्थायी वार्ता में रेलवे संस्थान का मुद्दा उठा था, क्योंकि संस्थान जर्जर हो गया है। इससे चक्रधरपुर रेल मंडल के आदेश पर टाटानगर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के साथ मेंस यूनियन के संयोजक एमके सिंह और ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के सचिव आरबी राय ने संयुक्त निरीक्षण किया था। रेलवे संस्थान के जगह को मंजूरी मिलने पर डीपीआर बनेगी, ताकि वातानुकूलित रेलवे संस्थान का काम शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.