मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकार भवन के भूतल पर ट्रैफिक के नियमों के उल्लंघन कापहली बार यातायात व जिला परिवहन विभाग की ओर से काउंटर लगाया गया था। इस पर लोगों की सबसे अधिक भीड़ रही। यहां पहुंचे गाड़ी मालिक ई-चालान काटे जाने से परेशान थे। उनका आरोप था कि मनमाने तरीके से उनकी गाड़ी का चालान काट दिया गया है। मनमाने व त्रुटिपूर्ण काटे गए ई-चलान से राष्ट्रीय लोक अदालत में 110 लोगों को राहत मिली। कानून के अनुसार से इनकी चालान की राशि कम की गई। इनसे चार लाख 11 हजार 500 रुपया का समझौता राशि तय की गई। ट्रैफिक डीएसपी महेश चौधरी ने बताया कि यातायात व अन्य नियमों का उल्लंघन पर ऐसे लोगों की गाड़ियों पर संबंधित नियम से अधिक रुपये का ई-चालान काटा गया था। राष्ट्रीय लोक अदालत में आए ऐसे आवेदनों की जांच कर इसे सही किया गय...