ट्रैफिक की सीटी में महिलाओं की आवाज अब भी गायब
संभल, अगस्त 26 -- महिला सशक्तीकरण और सरकारी सेवाओं में बराबरी की भागीदारी की बातें लगातार जोर पकड़ रही हैं, लेकिन संभल की यातायात पुलिस में तस्वीर इसके उलट है। वर्ष 2012 में जनपद बनने के बाद से करीब 14 साल बीत चुके हैं, मगर यातायात पुलिस में आज तक एक भी महिला पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं हो सकी है। वर्तमान में यातायात पुलिस में करीब 135 कर्मचारी तैनात हैं। इनमें यातायात व्यवस्था संभालने से लेकर चौराहों पर ड्यूटी और वाहन चेकिंग तक की जिम्मेदारी पुरुष पुलिसकर्मी ही निभा रहे हैं। महिला भागीदारी का आंकड़ा शून्य है। खास बात यह है कि यातायात क्षेत्राधिकारी के पद पर महिला अधिकारी की तैनाती है, लेकिन फील्ड में उनके साथ काम करने वाली यातायात पुलिस की टीम में एक भी महिला कर्मचारी नहीं है।चौराहों पर नहीं दिखती महिला पुलिसकर्मीशहर के प्रमुख चौराहों और व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.