नई दिल्ली, मार्च 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को डराकर वसूली करने वाले गिरोह के सरगना जय भगवान को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरोह नो-एंट्री के दौरान कमर्शियल वाहनों को निकालने के नाम पर अवैध स्टिकर और मार्का बेचता था। विरोध करने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के फर्जी वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 282 स्टिकर, छह मोबाइल फोन और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। इस मामले में अब तक अलग-अलग गिरोहों के 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि गिरोह दिल्ली की सड़कों पर समानांतर व्यवस्था चला रहा था। आरोपी कमर्शियल वाहन चालकों और मालिकों को 2,000 से 5,000 रुपये में विशेष स्टिकर या की-रिंग बेचते थे। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.