ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम पर प्रशासन सख्त, बखरी बाजार रहेगा नो पार्किंग जोन
बेगुसराय, अप्रैल 25 -- बखरी, निज संवाददाता। मुख्य बाजार में ट्रैफिक सिस्टम कंट्रोल को लेकर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। साथ ही, पूर्व से लागू नियमों में भी बदलाव किया गया है। इसको लेकर अनुमंडल कार्यालय में व्यापारियों, प्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों ने बैठक कर इस पर फैसला लिया है। एसडीओ सन्नी कुमार सौरव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया गया है। बखरी मुख्य बाजार में दोपहर के 1 से 2 बजे तक कोई भी भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। साथ ही सुबह के 9:30 बजे से लेकर रात के 8:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। इस अवधि के दौरान सड़क पर कोई भी गाड़ी खड़ी नहीं रहेगी। यहां तक की छोटे वाहनों को भी खड़ा करने पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके लिए नगर परिषद के कर्मियों और थाना को स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.