वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी। परिवहन विभाग ने सोमवार को अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान 378 का चालान किया और दर्जनभर वाहन सीज किए गए। आरटीओ (प्रवर्तन) मनोज वर्मा और एआरटीओ (प्रर्वतन) यूतिका सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं राज्य मार्गों पर दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों से संबंधित यातायात उल्लंघनों के विरुद्ध जांच की गई। इस दौरान ओवरस्पीडिंग, बिना नंबर प्लेट, अस्पष्ट नंबर प्लेट, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप न मिलने, ड्रंक एंड ड्राइव, गलत दिशा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने आदि के आरोप में कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- आरटीओ ने मंडल में 499 वाहनों के विरुद्ध की कार्रवाई यह भी पढ़ें- यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 2,659 वाहनों से 49.47 लाख जुर्माना वसूला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...