लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए आम जन ही नहीं अब पुलिस कर्मियों पर भी सख्ती से कार्रवाई होगी। इस संबंध में शुक्रवार को डीसीपी ट्रैफिक की ओर से यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शहर के विभिन्न यातायात प्रभारियों की ओर से चेकिंग के दौरान कुल 115 वाहनों के खिलाफ चेकिंग करते हुए कार्रवाई की गई।शुक्रवार को 115 वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें बिना हेलमेट में 13 चालान, रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने पर एक चालान और बगैर हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट पर 20 वाहनों के चालान काटे गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...