बक्सर, जनवरी 6 -- बक्सर, विधि संवाददाता। ट्रैफिक इंचार्ज के खिलाफ शराब के नशे में गालियां देने और पचास हजार रुपये प्रति माह रिश्वत मांगने के आरोप में कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है। परिवाद जिला कचहरी के एक अधिवक्ता ने दर्ज कराया है। अदालत ने लगे हाथ नोटिस भी जारी कर दिया है। मुफस्सिल थाना के कृतपुरा निवासी पवन कुमार राय जिला व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता हैं। उन्होंने विशेष न्यायाधीश उत्पाद न्यायालय, कोर्ट संख्या-01 में ट्रैफिक इंचार्ज संजय कुमार एवं अन्य अज्ञात पुलिसकर्मियों के विरुद्ध परिवाद दायर किया है। श्री राय द्वारा दायर परिवाद के मुताबिक ट्रैफिक इंचार्ज संजय कुमार उनके ट्रैक्टर चालकों को तरह-तरह से प्रताड़ित कर अवैध वसूली करते हैं। बीते 24 दिसंबर को उनके एक ट्रैक्टर चालक ने उन्हें इस संबंध में सूचना दी। वे अधिवक्ता साथी राघव प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.