ट्रैफिक अपडेट : फैज रोड-रानी झांसी कॉरिडोर पर नौ दिन यातायात बाधित रहेगा
नई दिल्ली, जून 9 -- नई दिल्ली। फैज रोड से ईदगाह गोलचक्कर होते हुए रानी झांसी फ्लाईओवर तक नौ दिन यातायात बाधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड ने इस कॉरिडोर पर हेवी केबल बिछाने का काम शुरू किया है। यह कार्य 18 जून तक चलेगा। इस दौरान कई स्थानों पर सड़क खोदने का काम होगा, जिसके लिए बैरिकेड लगाए गए हैं। ऐसे में इस कॉरिडोर पर यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग का सुझाव देते हुए कहा कि मध्य और नई दिल्ली से उत्तर व उत्तर-पश्चिम दिल्ली जाने वाले वाहन चालक पूसा रोड, लिंक रोड, वंदेमातरम मार्ग होते हुए रिज रोड या रानी झांसी रोड से जा सकते हैं।इसके यह भी पढ़ें- फैज रोड-रानी झांसी कॉरिडोर पर नौ दिन यातायात रहेगा बाधित अलावा देशबंधु गुप्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.