ट्रैफिक अपडेट : जनजाति सांस्कृतिक समागम कल, रूट देखकर निकलें
नई दिल्ली, मई 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। लालकिले पर 23 मई को जनजाति सांस्कृतिक समागम का आयोजन होगा। इसके चलते शनिवार को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक मध्य और उत्तर दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। दिल्ली गेट चौक से लालकिले और राजघाट की ओर यातायात बंद रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इसमें करीब एक लाख लोगों के जुटने की संभावना है। समागम से जुड़ी शोभायात्राएं श्यामगिरि मंदिर, रामलीला मैदान, राजघाट, कुदसिया पार्क और अजमेरी गेट से निकलकर लालकिले की ओर जाएंगी। ऐसे में जीटी करनाल रोड पर शास्त्री पार्क से तीस हजारी, बुलेवार्ड रोड, शाम नाथ मार्ग, लोथियन रोड, हैमिल्टन रोड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग पर दिल्ली गेट से छत्ता रेल के बीच दोनों कैरेजवे, जेएलएन मार्ग पर अजमेरी गेट से गुरुनानक चौक, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.