ट्रैफिकिंग को लेकर कटिहार सहित राज्य के 12 थाना में चलेगा मोरल पुलिसिंग व जागरूकता अभियान
कटिहार, जुलाई 15 -- नीरज कुमार, कटिहार, निज प्रतिनिधि मानव व्यापार की रोक थाम और इसको लेकर आमलोगों को जागरूक करने तथा मोरल पुलिसिंग तथा ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ काम करने को लेकर कटिहार सहित राज्य के 12 थाना में विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 18 जुलाई से 25 जुलाई तक चलेगा। संबंधित थाना क्षेत्रों में यह अभियान स्वयंसेवी संस्था भूमिका विहार के सहयोग से चलाया जाएगा। ट्रैफिकिंग को लेकर संवेदनशील थाना क्षेत्रों का चयन इसको लेकर किया गया है। अभियान के दौरान पुलिस का आधिकारिक लोगो सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक के क्रम में उपयोग करने की अनुमति संबंधित संस्था को पुलिस मुख्यालय स्तर से दी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग व कमजोर वर्ग ने इससे संबंधित पत्र संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक को जारी किया है। जिले में यह अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.