ट्रैप कैमरे और पिंजरे में कैद नहीं हुआ गुलदार
अल्मोड़ा, जून 15 -- अल्मोड़ा। पेटशाल के डुंगरी में महिला पर हमला करने वाला गुलदार पकड़ से बाहर है। जबकि, वन विभाग की ओर से क्षेत्र में ट्रैप कैमरों के साथ पिंजरा लगाया है। विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। पेटशाल के डुंगरी गांव में शनिवार को गुलदार ने चारा लेने जंगल गई महिला पर हमला कर दिया था। गुलदार के हमले के बाद से क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। रविवार शाम के बाद सोमवार सुबह को भी वन विभाग की टीम ने गांव में गश्त की। इस दौरान टीम ने कैमरों और पिंजरे की जांच की। जांच में गुलदार की लोकेशन नहीं मिली। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही टीम लगातार गश्त क रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.