कटिहार, दिसम्बर 8 -- कटिहार, एक संवाददाता पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने मालदा-न्यू जलपाईगुड़ी रेलखंड का व्यापक और हाई-इंटेंसिटी निरीक्षण किया। इस पूरे दौरे में ट्रैक, सिग्नल, स्टेशन, लोको शेड और अन्य महत्त्वपूर्ण परिसंपत्तियों की जमीनी समीक्षा की गई। निरीक्षण में एनएफआर मुख्यालय व संबंधित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि महाप्रबंधक ने सबसे पहले मालदा टाउन पहुंचकर लोको शेड का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने लोकोमोटिव के अनुरक्षण, सेफ्टी स्टैंडर्ड, परिचालन तैयारियों और तकनीकी प्रक्रियाओं की समीक्षा की। कर्मचारियों के प्रोफेशनल दृष्टिकोण की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि विश्वसनीय लोकोमोटिव सं...