ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी के आगे कूदा युवक, मौत
बहराइच, जुलाई 26 -- जरवलरोड, संवाददाता। लखनऊ गोंडा रेलवे प्रखंड के जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर एक युवक चलती मालगाड़ी के सामने कूद गया। जिसके चलते उसकी कटकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। गोण्डा जिले के कर्नलगंज कोतवाली के नकहरा गांव निवासी रवी (26) पुत्र रमेश गुप्ता रविवार दोपहर जरवलरोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो के पास चौथी रेलवे लाइन पर पहुंचे। इसी दौरान लखनऊ से गोंडा की ओर जा रही मालगाड़ी के सामने उन्होंने छलांग लगा दी।घटना की सूचना पर जीआरपी दीवान कमलेश कुमार चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए गोंडा जीआरपी को भेज दिया। युवक की ओर से यह आत्मघाती कदम उठाने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.