लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। ऑल इंडिया रेलवे ट्रैकमेन्टेनर यूनियन ने एनई रेलवे मेंस कांग्रेस से अपना गठबंधन समाप्त कर दिया है। रविवार को ऐशबाग में आयोजित वार्षिक अधिवेशन में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।संगठन के अध्यक्ष अजय कुमार सरोज ने बताया कि वर्ष 2024 के चुनाव में ट्रैक मेन्टेनरों के भारी समर्थन से मेंस कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली थी, लेकिन अध्यक्ष अखिलेश पांडे और विजय कुमार बंधु अपने वादों से मुकर गए। एलडीसीई ओपन टू ऑल और 8 घंटे ड्यूटी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर 15 महीनों में कोई कार्रवाई नहीं हुई। यूनियन ने इसे चुनावी षड्यंत्र करार देते हुए अब स्वतंत्र रूप से संघर्ष करने का ऐलान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.