ट्रैक मेंटेनेंस से बदला रूट, राजधानी 7 घंटे विलंब
मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- मुजफ्फरपुर। विभिन्न रूटों पर ट्रैक मेंटेनेंस के कारण ट्रेनों के रूट बदले जाने से सोमवार को 20503 राजधानी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों विलंब से मुजफ्फरपुर पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा सुपरफास्ट स्पेशल 7.44 घंटे, 09045 उधना-मधुबनी स्पेशल 3.32 घंटे, 19483 अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस 2.57 घंटे, 09047 उधना-झंझारपुर स्पेशल 4.44 घंटे, 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल 4.48 घंटे और 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 6.41 घंटे की देरी से मुजफ्फरपुर पहुंची।ऑपरेटिंग विभाग का कहना है कि दूसरे मंडल में ट्रैक मेंटेनेंस की वजह से कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। इसी कारण परिचालन प्रभावित हुआ और ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.