रांची, फरवरी 12 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा-खूंटी रोड स्थित कर्रा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे फाटक रेल ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण 13 फरवरी की संध्या 8 बजे से शनिवार, 14 फरवरी की सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान उक्त मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रेलवे विभाग के अनुसार स्टेशन फाटक के पास रेल पथ की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। एसएसई (पीडब्ल्यूआई) दिवाकर एवं कर्रा के मेठ संजय तिवारी ने बताया कि कार्य की सुरक्षा और सुचारू निष्पादन को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समय के लिए फाटक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि आमजन को कम से कम असुविधा हो। वैकल्पिक मार्ग से करें आवागमन: रेलवे प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.