काशीपुर, दिसम्बर 29 -- काशीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के तहत अलीगंज-काशीपुर रेल खंड पर स्थित समपार फाटक संख्या 29/एबी/1 पर ट्रैक के अति आवश्यक इंजीनियरिंग रखरखाव और ट्रैक पैकिंग कार्य के चलते सड़क यातायात बंद रहेगा। रेलवे विभाग ने सूचना जारी कर बताया कि ट्रैफिक ब्लॉक 30 दिसंबर से तीन जनवरी तक विभिन्न समय-सारणियों पर लागू रहेगा। इसका पहला चरण 30 और 31 दिसंबर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक रहेगा। असुविधा से बचने को लोगों से वैकल्पिक मार्ग के रूप में सड़क फाटक संख्या 31-सी और 31 का उपयोग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.