फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 8 -- कायमगंज, संवाददाता। रुदायन स्टेशन के पास ट्रैक पेट्रोलिंग के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से कीमैन गंभीर घायल हो गया। कीमैन को नाजुक हालत में उच्चचिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसा सुनकर परिजन अस्पताल पहुंचे और हालत देख परेशान हो गए। हादसे की जानकारी पर रेलवे पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर घायल कीमैन का हाल जाना। कासगंज जिले के थाना पटियाली क्षेत्र के नगला झड़ी असयाई गांव निवासी 35 वर्षीय गिरीश चंद्र रेलवे में कीमैन के पद पर तैनात हैं। उनके साथी कर्मचारी यशवीर ने बताया कि गिरीश की ड्यूटी सुबह 5 बजे शुरू हो जाती है। बुधवार सुबह लगभग 7 बजे वह कंपिल क्षेत्र के रुदायन स्टेशन से पश्चिम दिशा की ओर पटरियों की जांच (ट्रैक पेट्रोलिंग) कर रहे थे। इसी दौरान फर्रुखाबाद की ओर से आ रही एक मालगाड़ी की चपेट में वह आ गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.