ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत
कानपुर, जून 6 -- रूरा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग के रूरा और रोशनमऊ स्टेशन के बीच पतरा स्टेशन के पास डीएफसी लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। परिजनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रूरा थाना क्षेत्र के कठारा गांव के रहने साठ वर्षीय राम सिंह पाल शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घरेलू सामान लेने रोशनमऊ जा रहे थे। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग के पतरा स्टेशन के पास डीएफसी लाइन पार करते समय डाउन लाइन के खंभा नंबर 527/17 के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों से मिली सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी शिव प्यारी, पुत्र सतीश, सोनू का रो-रोकर बुरा हाल है। मालगाड़ी के ड्राइवर ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर भाऊपुर को दी। स्टेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.