ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कट कर युवक की मौत
कन्नौज, अप्रैल 24 -- कानपुर फर्रुखाबाद रेल ट्रैक पर शुक्रवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। शहर के तिर्वा क्रासिंग पर एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर युवक की मौत हो गई। युवक रेलवे ट्रैक पार कर तिर्वा रोड से जीटी रोड पर जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है। सदर कोतवाली की सरायमीरा चौकी क्षेत्र में एक 45 वर्षीय युवक तिर्वा रोड से रेलवे क्रासिंग पार कर जीटी रोड की ओर जा रहा था। तभी वह फर्रूखाबाद की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया और ट्रेन से कट कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- टे्रन की चपेट में आने से युवक की मौत घटना को देख स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रेन खड़ी कर रेलवे कर्मी भी मौके पर पहुंच गये और स्टेशन मास्टर को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.