ट्रैक पर रील बनाने वालों पर रेलवे का शिकंजा, 853 गिरफ्तार
देवघर, अगस्त 27 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ पूर्व रेलवे ने सख्त रुख अपनाया है। रेलवे ट्रैक पर अनधिकृत आवाजाही, अतिक्रमण और खतरनाक स्टंट के मामलों में पूर्व रेलवे के 4 मंडलों में 3 महीने के दौरान 853 लोगों को गिरफ्तार किया गया। रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत 828 अभियोजन मामले दर्ज किए गए, जबकि 6,608 जुर्माना मामलों में कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 33 लाख 12 हजार 900 रुपए की पेनाल्टी वसूली गई। महाप्रबंधक गीतिका पांडेय के नेतृत्व में पूर्व रेलवे रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान के साथ प्रवर्तन कार्रवाई भी तेज कर रहा है। रेलवे का कहना है कि ट्रैक परिचालन के लिए निर्धारित हैं और इन्हें पैदल चलने, शॉर्टकट लेने, फोटो खींचने अथवा सोशल मीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.