ट्रैक पर रील बनाने वालों को एसपी रेलवे की चेतावनी
फतेहपुर, जून 2 -- फतेहपुर। जीआरपी प्रयागराज के एसपी प्रशांत वर्मा ने मंगलवार को जीआरपी थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों, मालखाना और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने चलती ट्रेनों पर पथराव करने वाले असामाजिक तत्वों और रेलवे ट्रैक पर रील बनाने वाले युवाओं को कड़ी चेतावनी दी। कहा कि चलती ट्रेनों पर पथराव यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है और यह दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। वहीं रेलवे ट्रैक पर रील या वीडियो बनाना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है। एसपी ने बताया कि जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऐसे कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- संवेदनशील स्थानों को जियोटैग कर ट्रेनों पर पथराव करने वाले वालों पर नकेल कसने की तैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.