इटावा औरैया, अप्रैल 3 -- भरथना। रेल लाइन पर पत्थर की गिट्टियां रखे होने से मेमू पैसेंजर ट्रेन पांच मिनट तक रुकी रही। आरपीएफ इसकी जांच कर रही है। साम्हो रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की शाम 6.15 बजे इटावा से कानपुर सेंट्रल जाने वाली मेमू पैसेंजर अचानक रुक गई। ट्रेन रेलवे ट्रैक पर गिटिटयां रखे होने से ड्राइवर ने रोका था। सूचना पर रेल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर गिट्टियां हटाईं। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस बीच पांच मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। आरपीएफ मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.